बुलंदशहर के शिकारपुर में बेसमेंट की खुदाई के दौरान गिरी दो मंजिला इमारत, टला बड़ा हादसा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे मार्ग पर सूरजभान स्कूल के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब बगल में खोदे जा रहे एक गहरे बेसमेंट के कारण अचानक दो मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे मार्ग पर सूरजभान स्कूल के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब बगल में खोदे जा रहे एक गहरे बेसमेंट के कारण अचानक दो मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। इस भीषण हादसे के बाद आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त मकान मालिक का परिवार खाटू श्याम के दर्शन करने गया हुआ था और मकान में रहने वाले किराएदार भी किसी कार्य से बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में इमारत गिरने का मुख्य कारण बगल में अत्यधिक गहराई तक बेसमेंट की खुदाई बताया जा रहा है। हादसे के बाद प्रशासन मामले की विधिक जांच में जुट गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.