हापुड़

हापुड़ जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की खासी भीड़ देखने को मिली। कहीं जमीन और सीमांकन के विवाद तो कहीं पेंशन व बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं सामने आईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की खासी भीड़ देखने को मिली। कहीं जमीन और सीमांकन के विवाद तो कहीं पेंशन व बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं सामने आईं। पूरे जनपद में कुल 118 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न हुआ, जहां 60 शिकायतें दर्ज की गईं और 7 का मौके पर निस्तारण हुआ। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का पोर्टल पर अनिवार्य अंकन हो और गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण की जानकारी फोन के माध्यम से शिकायतकर्ताओं को अवश्य दी जाए।
भूमि विवादों के मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से निष्पक्ष कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।













