साइबर थाने में एसपी का औचक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर शिकायतों के निस्तारण तक परखी व्यवस्था

हापुड़

जनपद हापुड़ के साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को साइबर अपराध थाने का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद हापुड़ के साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को साइबर अपराध थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रख-रखाव और साइबर शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कंप्यूटर कक्ष, अपराध रजिस्टर, पत्रावलियों के रख-रखाव और परिसर की साफ-सफाई का अवलोकन किया। उन्होंने साइबर फ्रॉड से जुड़े प्रार्थना-पत्रों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई की जाए।

एसपी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और तकनीकी कार्यप्रणाली बेहद अहम है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों को मदद पहुँचाने के कड़े निर्देश दिए। एसपी के इस औचक दौरे से साइबर थाने में दिनभर हलचल बनी रही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.