हापुड़

जनपद हापुड़ के आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद हापुड़ के आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना कपूरपुर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सपनावत स्थित वैष्णो देवी मंदिर के सुरक्षा प्रबंधों की पड़ताल की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सपनावत के प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से चेक किया। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के सुरक्षा तंत्र की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मातहतों को क्षेत्र में लगातार गश्त करने और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि जनपद में शांतिपूर्ण माहौल बना रहे।
महराजगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
https://t.co/40oI7FKwUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













