हापुड़

जनपद हापुड़ के किसानों को दिए जाने वाले सब्सिडी युक्त नीम कोटेड यूरिया की कथित कालाबाजारी के मामले में हापुड़ देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद हापुड़ के किसानों को दिए जाने वाले सब्सिडी युक्त नीम कोटेड यूरिया की कथित कालाबाजारी के मामले में हापुड़ देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायिक आदेश के अनुपालन में पुलिस ने अवैध परिवहन में प्रयुक्त बताए गए एक ‘छोटा हाथी’ वाहन पंजीकरण संख्या UP 14 KT 2511 को जब्त कर लिया है। जब्त किए गए वाहन की अनुमानित कीमत करीब 4.22 लाख रुपये है।
पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम ततारपुर स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में सब्सिडी वाले नीम कोटेड यूरिया की अवैध बरामदगी का मामला सामने आया था। इस संबंध में थाना हापुड़ देहात में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) हापुड़ के आदेश पर यह सीज़र कार्रवाई संपन्न की गई। अधिकारियों का कहना है कि किसानों के हक का उर्वरक गैर-कृषि कार्यों या अवैध व्यापार में प्रयोग न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन सतर्कता के साथ लगातार विधिक कार्रवाई कर रहा है।
महराजगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
https://t.co/40oI7FKwUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













