हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना सिंभावली पुलिस ने वर्ष 2024 के एक मामले में प्रशासनिक आदेश के अनुपालन करते हुए प्रतिबंधित पशु के मांस एवं अवशेषों के परिवहन में प्रयुक्त मारुति SX-4 कार पंजीकरण संख्या DL 9C Y 9145 को जब्त कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना सिंभावली पुलिस ने वर्ष 2024 के एक मामले में प्रशासनिक आदेश के अनुपालन करते हुए प्रतिबंधित पशु के मांस एवं अवशेषों के परिवहन में प्रयुक्त मारुति SX-4 कार पंजीकरण संख्या DL 9C Y 9145 को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जब्त वाहन की अनुमानित कीमत करीब 78 हजार रुपये है।
यह कार्रवाई अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) हापुड़ के आदेश पर की गई है। उल्लेखनीय है कि 19/20 अक्टूबर 2024 की रात सिंभावली क्षेत्र में नया बांस से रमपुरा के जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर प्रतिबंधित पशु के कटान व मांस परिवहन से जुड़ा मामला सामने आया था, जिसके तहत थाना सिंभावली में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।
महराजगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
https://t.co/40oI7FKwUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













