हापुड़

हापुड़ जनपद की धौलाना तहसील परिसर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 100 गज जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर एक किसान अर्धनग्न अवस्था में पानी की टंकी पर चढ़ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद की धौलाना तहसील परिसर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 100 गज जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर एक किसान अर्धनग्न अवस्था में पानी की टंकी पर चढ़ गया। आत्महत्या की धमकी देने वाले किसान के इस कदम से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव समाना निवासी लखपत सिंह का आरोप है कि वह वर्ष 2024 से अपनी 100 गज जमीन पर कब्जे को लेकर तहसील के चक्कर काट रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सूचना मिलते ही सीओ मुनीष चंद्र, थाना प्रभारी अवनीश कुमार और किसान नेता मौके पर पहुंचे और लाउडस्पीकर के जरिए उसे समझाने का प्रयास किया।
करीब 36 मिनट चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान मौके पर उसकी पत्नी बबीता और बच्चे भी मौजूद रहे। आखिरकार, अपर जिलाधिकारी संदीप सिंह के मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच और समाधान का ठोस आश्वासन देने के बाद किसान सुरक्षित नीचे उतर आया, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
महराजगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
https://t.co/40oI7FKwUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













