हापुड़

हापुड़ दीपावली के बाद आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कार्तिक मेला गढ़ गंगा मेला को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में जनपद के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने गढ़मुक्तेश्वर के प्रसिद्ध कच्चे घाट मेले का स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ दीपावली के बाद आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कार्तिक मेला गढ़ गंगा मेला को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में जनपद के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने गढ़मुक्तेश्वर के प्रसिद्ध कच्चे घाट मेले का स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी के अचानक दौरे से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
एसपी ने कच्चे घाट के चप्पे-चप्पे का जायजा लेते हुए बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थलों, श्रद्धालुओं के स्नान घाटों और आवागमन के मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, जल पुलिस और गोताखोरों की तैनाती, यातायात सुचारू रखने तथा महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर राहुल कुमार यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, जिला पंचायत के अवर अभियंता आदेश कुमार और कच्चा घाट प्रबंधक डीपी निषाद प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने एसपी को मेले की तैयारियों और सुरक्षा योजनाओं से अवगत कराया।
महराजगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
https://t.co/40oI7FKwUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













