हापुड़

हापुड़ जनपद के रबी सीजन में किसानों को मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण बीज और खाद उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के रबी सीजन में किसानों को मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण बीज और खाद उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कृषि विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण अभियान चलाते हुए बीज विक्रेताओं की दुकानों की पड़ताल की और कुल 16 नमूने एकत्र कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने शुक्रवार शाम टीम के साथ विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर रखे बीजों के स्टॉक, बिक्री अभिलेखों, पैकिंग और लेबलिंग की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने न केवल बीज बल्कि पोटाश खाद की गुणवत्ता को भी परखा।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला से आने वाली जांच रिपोर्ट में यदि बीज या खाद की गुणवत्ता में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ बीज अधिनियम और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के बीज कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
महराजगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
https://t.co/40oI7FKwUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













