हापुड़

हापुड़ जनपद के नगर के मुख्य बाजार रोड पर लंबे समय से टूटी पुलिया राहगीरों के लिए खतरे का सबब बनी हुई थी। दैनिक आवागमन में स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय दुकानदारों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के नगर के मुख्य बाजार रोड पर लंबे समय से टूटी पुलिया राहगीरों के लिए खतरे का सबब बनी हुई थी। दैनिक आवागमन में स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय दुकानदारों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड पार्षद विनय यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर समस्या का स्थायी समाधान करा दिया।
स्थानीय लोगों की शिकायतों पर पार्षद विनय यादव ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर पुलिया की मजबूत मरम्मत करवाई। पुलिया के दुरुस्त होने से अब मासूम बच्चों और आम जनता ने राहत की सांस ली है।
पार्षद विनय यादव ने कहा कि जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोहराया, “आपके भरोसे पर खरा उतरना ही मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मेरा वार्ड ही मेरा परिवार है और नगर के विकास के लिए मैं सदैव तत्पर हूँ।” पार्षद की इस त्वरित और जनहितैषी कार्रवाई की पूरे बाजार और वार्ड में जमकर सराहना हो रही है।
महराजगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
https://t.co/40oI7FKwUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













