सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के अपराध, अपराधियों और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस, आबकारी विभाग और एसएसबी 66वीं वाहिनी सीमा चौकी लीलाडिहवा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के अपराध, अपराधियों और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस, आबकारी विभाग और एसएसबी 66वीं वाहिनी सीमा चौकी लीलाडिहवा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के पास झाड़ियों से 244 बोतल अवैध विदेशी मदिरा OLD MONK 750ml बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस, आबकारी और एसएसबी की टीम ने 17 अक्टूबर 2026 को पिलर संख्या 543/34 के पास ग्राम भुजौली के समीप नो मेंस लैंड के पास लावारिस हालत में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब पकड़ी।
बरामद की गई सभी शराब की बोतलों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग सिद्धार्थनगर को सुपुर्द कर दिया गया है, जहाँ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इस संयुक्त अभियान को सफल बनाने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक अवनीश कुमार पांडेय, आबकारी सिपाही मधुसूदन सिंह व शिवेंद्रधर द्विवेदी, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, मुख्य आरक्षी उमेश कुमार और आरक्षी किशन कुमार गुप्ता शामिल रहे।
महराजगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
https://t.co/40oI7FKwUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













