सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मोहाना साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए व्यक्ति की 34,876 रुपये की रकम वापस करा दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मोहाना साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए व्यक्ति की 34,876 रुपये की रकम वापस करा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में यह सफलता मिली है।
थाना मोहाना क्षेत्र के भगवानपुर खास निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र मो. असलम ने 27 जुलाई 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वीजा दिलाने के नाम पर उनके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मोहाना साइबर सेल, जनपद की साइबर सेल टीम और बैंक के आपसी समन्वय से तकनीकी प्रयास किए गए।
पुलिस के इस संयुक्त प्रयास से ठगी गई पूरी धनराशि 34,876 रुपये वापस उनके खाते में सुरक्षित ट्रांसफर करा दी गई। इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह, साइबर सेल प्रभारी सर्वेश यादव, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र प्रसाद यादव, कांस्टेबल नीरज कुमार गोंड, धीरज कुमार खरवार और महिला कांस्टेबल रोमी तिवारी शामिल रहीं।
महराजगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
https://t.co/40oI7FKwUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













