महराजगंज

महराजगंज जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम और कानूनी कार्रवाई के क्रम में थाना कोठीभार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम और कानूनी कार्रवाई के क्रम में थाना कोठीभार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 31 मुकदमों से संबंधित कुल 1,324.35 लीटर अवैध शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया।
थाना कोठीभार परिसर में न्यायालय के निर्देशों के तहत पारदर्शी और विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए यह कार्रवाई संपन्न की गई। महराजगंज पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी को रोकने के साथ-साथ अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
महराजगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
https://t.co/40oI7FKwUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













