महराजगंज

महराजगंज जनपद की नौतनवां तहसील सभागार में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया, जहाँ उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां की संयुक्त अध्यक्षता में जनसुनवाई संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की नौतनवां तहसील सभागार में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया, जहाँ उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां की संयुक्त अध्यक्षता में जनसुनवाई संपन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के तमाम संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि मामलों का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के निवारण के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
महराजगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
https://t.co/40oI7FKwUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 17, 2026













