वाराणसी

वाराणसी अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने संगठनात्मक विस्तार और हिंदुत्व से जुड़े कार्यों को गति देने के उद्देश्य से वाराणसी निवासी कन्हैया लाल केसरी को उत्तर प्रदेश में प्रदेश संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

वाराणसी अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने संगठनात्मक विस्तार और हिंदुत्व से जुड़े कार्यों को गति देने के उद्देश्य से वाराणसी निवासी कन्हैया लाल केसरी को उत्तर प्रदेश में प्रदेश संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संत प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश संयोजक महंत जगदीश्वर दास जी की संस्तुति पर की गई है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संचालक-व्यवस्थापक स्वामी विजय नारायण भट्ट की ओर से जारी मनोनयन-पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि कन्हैया लाल केसरी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संयोजक अनिल कुमार शर्मा ने कन्हैया लाल केसरी को बधाई देते हुए कहा कि उनके संगठन से जुड़ने और नई जिम्मेदारी संभालने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कन्हैया लाल केसरी अपने अनुभव, समर्पण और कार्यशैली से संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा व्यापार जगत के लोगों को संगठन से जोड़ने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। वहीं भाजपा नेत्री एवं अखिल भारतीय हिंदू महासभा की उत्तर प्रदेश महिला प्रदेश अध्यक्ष सुष्मिता सेठ ने भी कन्हैया लाल केसरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केसरी संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और हिंदुत्व से जुड़े विचारों एवं सामाजिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान देंगे।कन्हैया लाल केसरी के मनोनयन से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों और समर्थकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में व्यापार प्रकोष्ठ का विस्तार होगा तथा संगठन की गतिविधियों को प्रदेश स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। उक्त जानकारी अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने दी है
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026












