महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत पकड़ी रेंज के पुरैना क्षेत्र में गुरुवार को एक नीलगाय के कुएं में गिरने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत पकड़ी रेंज के पुरैना क्षेत्र में गुरुवार को एक नीलगाय के कुएं में गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वनाधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी के निर्देशन में वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव अभियान शुरू किया। करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने नीलगाय को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पुरैना क्षेत्र में एक नीलगाय अचानक कुएं में जा गिरी। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, स्थिति का जायजा लिया और पशु को सुरक्षित निकालने के लिए आवश्यक इंतजाम कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लगातार आठ घंटे चले प्रयासों के बाद नीलगाय को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
वन विभाग की टीम की तत्परता और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से एक वन्यजीव की जान बचाई जा सकी। इस सफल रेस्क्यू अभियान को लेकर क्षेत्र में वन विभाग के प्रयासों की सराहना की जा रही है।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















