जौनपुर

जौनपुर समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार के तहत जौनपुर जिले को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डिहियां (पोस्ट खुटहन) निवासी पूजा सिंह को ‘समाजवादी महिला सभा’ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार के तहत जौनपुर जिले को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डिहियां (पोस्ट खुटहन) निवासी पूजा सिंह को ‘समाजवादी महिला सभा’ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।
यह मनोनयन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से किया गया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि पूजा सिंह के अनुभव से प्रदेश में महिला संगठन को और अधिक मजबूती तथा धार मिलेगी। इस मनोनयन की आधिकारिक सूचना पार्टी के जिला महासचिव आरिफ हबीब ने दी।
पूजा सिंह के प्रदेश सचिव बनने पर जिले के सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नेताओं ने इसे संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान बताते हुए उन्हें बधाई दी है। वहीं पूजा सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाएंगी।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026












