बागपत

बागपत दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत एवं राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को महाविद्यालय के सभागार में कला आचार्य प्रदर्शनी-2026 का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत एवं राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को महाविद्यालय के सभागार में कला आचार्य प्रदर्शनी-2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
कार्यक्रम में राज्य ललित कला अकादमी के निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष गिरिश चंद्र मिश्रा तथा अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान महाविद्यालय के सचिव डॉ. धनेन्द्र कुमार जैन, प्राचार्य श्रीमती ममता जैसियान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

मेरठ और सहारनपुर मंडल के विद्यार्थियों ने लिया भाग
प्रदर्शनी में दिगंबर जैन कॉलेज के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ मेरठ और सहारनपुर मंडल के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यहां कला के विविध आयामों और आचार्यों की कृतियों को प्रदर्शित किया गया। इन कलाकृतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को कला की बारीकियों को समझने और अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन अवसर मिला।
कला के जरिए समाज से संवाद पर जोर
प्रदर्शनी की संयोजिका एवं चित्रकला विभाग की प्रभारी डॉ. ऋचा जैन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कला के माध्यम से संवाद स्थापित करना और समाज को कला से जोड़ना है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित अनूठी कलाकृतियों ने वहां मौजूद सभी कला प्रेमियों और अतिथियों का मन मोह लिया।
बलिया में नवरात्र और दशहरा तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
https://t.co/4AeBRisYWT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026












