महराजगंज

महराजगंज मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना सोनौली की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम पहुनी और त्रिलोकपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना सोनौली की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम पहुनी और त्रिलोकपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट सहित महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाते हुए बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
महराजगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मऊ में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा: एक का हाथ कटा, वाराणसी रेफर
https://t.co/MoqQRQqIq6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













