मिशन शक्ति फेज-6: कोतवाली पुलिस ने छात्राओं को महिला सुरक्षा और नए कानूनों के प्रति किया जागरूक प्राथमिक विद्यालय बड़हरा रानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

महराजगंज

महराजगंज मिशन शक्ति फेज-6 के तहत सोमवार, 12 अक्टूबर को थाना कोतवाली की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा प्राथमिक विद्यालय बड़हरा रानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज मिशन शक्ति फेज-6 के तहत सोमवार, 12 अक्टूबर को थाना कोतवाली की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा प्राथमिक विद्यालय बड़हरा रानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को नए कानूनों, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाते हुए किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में सतर्क रहने तथा जरूरत पड़ने पर परिजनों, शिक्षकों और पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए इनके उन्मूलन में समाज की भूमिका पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। छात्राओं को 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन) के उपयोग के बारे में बताया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में उपनिरीक्षक शुभम कुमार पाठक, महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय, महिला आरक्षी चंदा यादव, ज्योति राय, निशा कुमारी तथा आरक्षी वीरेंद्र यादव सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

पुलिस टीम ने छात्राओं को जागरूक, सतर्क और आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए महिला सुरक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.