सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित उत्तर प्रदेश शासन के महत्वपूर्ण अभियान ‘मिशन शक्ति’ फेज 6.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद के थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्राइमरी स्कूल में एक भव्य जनचौपाल एवं बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित उत्तर प्रदेश शासन के महत्वपूर्ण अभियान ‘मिशन शक्ति’ फेज 6.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद के थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्राइमरी स्कूल में एक भव्य जनचौपाल एवं बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह तथा थाना प्रभारी अरुण कुमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और स्कूलों में बालिकाओं व महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से अवगत कराया गया।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
एंटी-रोमियो अभियान और साइबर अपराध सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी—
112: पुलिस आपातकालीन सेवा
1090: वूमेन पावर हेल्पलाइन
181: वीमेन हेल्पलाइन
1930: साइबर अपराध हेल्पलाइन
1098: चाइल्ड हेल्पलाइन
1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
इस अवसर पर उपनिरीक्षक अकरम खान, हेड कांस्टेबल श्रीनंद यादव, महिला कांस्टेबल पूजा यादव, शैल कुमारी और पूनम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













