कानपुर

कानपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में नाली के मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने पंडित दीनदयाल विद्यालय के 12वीं के नाबालिग छात्र पर ईंट-पत्थरों से बेरहमी से हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में नाली के मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने पंडित दीनदयाल विद्यालय के 12वीं के नाबालिग छात्र पर ईंट-पत्थरों से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में छात्र के सिर की हड्डियां कई जगह से फ्रैक्चर हो गई हैं और वह कोमा जैसी गंभीर स्थिति में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।


पीड़ित छात्र के पिता, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, का आरोप है कि घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद कल्याणपुर पुलिस ने अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। परिवार का यह भी आरोप है कि पुलिस अधिकारी न्याय देने के बजाय उल्टा उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।
वारदात के बाद से ही पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाने के लिए थानों और उच्च अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई या प्रशासनिक आश्वासन नहीं मिला है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी और रोष व्याप्त है।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













