महराजगंज

महराजगंज जनपद के शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन महराजगंज जिले के बृजमनगंज विकासखंड स्थित ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ मौजा बेलासपुर में एक बेहद दुर्लभ और अद्भुत मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन महराजगंज जिले के बृजमनगंज विकासखंड स्थित ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ (मौजा बेलासपुर) में एक बेहद दुर्लभ और अद्भुत मामला सामने आया है। यहां के निवासी राजकुमार साहनी की बकरी ने एक अनोखे मेमने को जन्म दिया है, जिसके माथे के ठीक बीचों-बीच सिर्फ एक ही आंख है।
सिर के बीच में एक आंख
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे जन्मे इस मेमने की सामान्य आंखें नहीं हैं। विज्ञान की भाषा में इसे दुर्लभ आनुवंशिक विसंगति (साइक्लोपिया) माना जाता है, लेकिन ग्रामीण इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं। पूर्व प्रधान प्रत्याशी जाहिद अली द्वारा मीडिया को सूचना दिए जाने के बाद यह खबर तेजी से फैली।
देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
इस अनोखे मेमने के जन्म की खबर मिलते ही बेलासपुर मौजा में राजकुमार साहनी के घर लोगों का तांता लग गया। दूर-दराज से ग्रामीण और कौतुक प्रेमी इस अद्भुत जीव की एक झलक पाने और इसे अपने कैमरे में कैद करने के लिए पहुंच रहे हैं। फिलहाल, यह अनोखा मेमना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













