महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कस्बे में सेवा संकल्प अभियान के तहत राजेंद्र प्रसाद ताराचंद पीजी कॉलेज निचलौल की ओर से साक्षरता विषय पर एक प्रभावी नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कस्बे में सेवा संकल्प अभियान के तहत राजेंद्र प्रसाद ताराचंद पीजी कॉलेज (निचलौल) की ओर से साक्षरता विषय पर एक प्रभावी नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और समाज में साक्षरता दर को बढ़ावा देना था।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने अशिक्षा से होने वाली समस्याओं, समाज पर इसके दुष्प्रभावों और एक शिक्षित समाज के निर्माण की आवश्यकता को बहुत ही सुंदर व प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस आयोजन ने स्थानीय लोगों को शिक्षा के महत्व से जोड़ा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापक जितेंद्र निगम, मुख्य नियंता सिद्धार्थ तिवारी, विभागाध्यक्ष राजन आर्या और कार्यक्रम अधिकारी सूर्यभान मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई। सेवा संकल्प अभियान के तहत इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण और कस्बा क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता तेजी से बढ़ रही है।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













