बुलंदशहर

बुलंदशहर नगर में आयोजित भव्य रामलीला मंचन के दौरान धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि अनुकूल शर्मा का रामलीला समिति के अध्यक्ष सेनकी पाठक व अन्य पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर नगर में आयोजित भव्य रामलीला मंचन के दौरान धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि अनुकूल शर्मा का रामलीला समिति के अध्यक्ष सेनकी पाठक व अन्य पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान अनुकूल शर्मा ने प्रभु श्रीराम की आरती कर आशीर्वाद लिया और जनसभा को संबोधित किया।


श्रीराम के आदर्श समाज और युवाओं के लिए प्रासंगिक
अपने संबोधन में अनुकूल शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और सही मार्ग पर चलने की सीख देते हैं।
खेल स्टेडियम और आध्यात्मिक कॉरिडोर विकसित करने की मांग
क्षेत्र के विकास पर बात करते हुए उन्होंने अनूपशहर विधानसभा में युवाओं के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं वाले स्टेडियम के निर्माण पर जोर दिया। इसके अलावा क्षेत्र की धार्मिक पहचान को मजबूती देने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक ‘आध्यात्मिक कॉरिडोर’ विकसित करने की पुरजोर मांग उठाई।
सीता कन्यादान और राम वनवास के प्रसंग ने दर्शकों को किया भावुक
मंचन के दौरान कलाकारों ने माता सीता के कन्यादान और कैकेयी द्वारा मांगे गए 14 वर्ष के वनवास का अत्यंत सजीव व भावपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किया। पिता के वचनों का पालन करने के लिए श्रीराम के सहर्ष वन जाने के प्रसंग को देखकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावुक हो उठे। समिति का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













