जौनपुर

जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र के नारीपुर गांव में सोमवार को 52 वर्षीय ओमप्रकाश मिश्र की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दिए जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र के नारीपुर गांव में सोमवार को 52 वर्षीय ओमप्रकाश मिश्र की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दिए जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक ओमप्रकाश मिश्र पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र मिश्र के भाई थे। इस सनसनीखेज वारदात की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
गांव में भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद गांव में उपजे तनाव और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एहतियातन कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात कर दिया गया है। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही सुजानगंज पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की असल वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस रंजिश और आपसी विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है, ताकि वारदात के कारणों का पता लगाकर आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













