महराजगंज:डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने लेहड़ा मंदिर में टेका मत्था, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा; दिए कड़े निर्देश

महराजगंज

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने महराजगंज जनपद के ऐतिहासिक सिद्धपीठ माँ लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने महराजगंज जनपद के ऐतिहासिक सिद्धपीठ माँ लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मां भगवती के दरबार में शीश नवाकर जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। पूजन उपरांत जिलाधिकारी ने मंदिर के महंत ओमप्रकाश पाण्डेय से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।दर्शन-पूजन के बाद जिलाधिकारी ने नवरात्र मेले के दृष्टिगत मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए कतारबद्ध दर्शन, पुख्ता बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, नियमित साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेले में सुरक्षा व व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.