जौनपुर

जौनपुर जनपद के क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत उल्लास और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हो गया है। पर्व के पहले दिन रविवार को सुबह से ही घरों और मंदिरों में विधि-विधान से कलश स्थापना की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत उल्लास और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हो गया है। पर्व के पहले दिन रविवार को सुबह से ही घरों और मंदिरों में विधि-विधान से कलश स्थापना की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
मंदिरों और पंडालों में उमड़े श्रद्धालु
नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की और अपने घरों में कलश स्थापित कर मां दुर्गा का आह्वान किया। इसके साथ ही नगर के विभिन्न प्रमुख मोहल्लों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना की गई। पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां पहले दिन से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन समितियों की ओर से पंडालों में प्रतिदिन होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों और पूजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजनों से पूरा नगर भक्ति के रंग में सराबोर रहेगा।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













