गोरखपुर: सीएम योगी आज 9.18 लाख किसानों के खातों में भेजेंगे 493 करोड़ रुपये की राहत राशि

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देने जा रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 9 लाख 18 हजार 091 किसानों के बैंक खातों में डीबीटी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से कुल 493 करोड़ रुपये की धनराशि कृषि निवेश अनुदान के रूप में ट्रांसफर करेंगे।

किन आपदाओं से हुआ है नुकसान?

इस साल प्रदेश में बाढ़, अत्यधिक बारिश अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और चक्रवातों के कारण किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा था। खासकर सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में आए ‘अर्नव’ चक्रवात से फसलों को काफी क्षति हुई थी। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में 9 अक्टूबर तक कुल 9.18 लाख किसानों को फसल क्षति के लिए चिह्नित किया गया है, जिन्हें यह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

पहले भी बांटी जा चुकी है सहायता राशि

सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और किसानों को संबल प्रदान करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इससे पहले कृषि निवेश अनुदान के रूप में जिलों को 169 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, जिसके तहत 1 लाख 29 हजार 326 किसानों के खातों में 78.75 करोड़ रुपये पहले ही बांटे जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त, प्राकृतिक आपदाओं में जनहानि, पशुहानि और मकानों के नुकसान से पीड़ित परिवारों को भी 225.93 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित कई अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.