चित्रकूट

चित्रकूट क्षेत्र के जोरवारा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक ने खूनी खेल खेलते हुए प्रेमिका के परिजनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

चित्रकूट क्षेत्र के जोरवारा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक ने खूनी खेल खेलते हुए प्रेमिका के परिजनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीकांड में प्रेमिका की चाची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामाधार मिश्र का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। एक दिन पहले ही घरवालों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया था, जिसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी रंजिश और रिश्ते में रुकावट बनने का बदला लेने के लिए आरोपी ने रविवार को यह खूनी वारदात अंजाम दी।
घरवालों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के बाद आरोपी रामाधार मिश्र भी घटनास्थल पर लहूलुहान अवस्था में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चाचा और आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस बल मौके पर तैनात है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
रतनपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंज उठा पूरा गांव
https://t.co/NbZEEctbjF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













