लखनऊ: केजीएमयू पहुंचकर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ हादसे की पीड़िता दीपिका तिवारी का जाना हालचाल, चिकित्सकों को दिए निर्देश

मऊ

मऊ उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचकर जनपद मऊ के सहादतपुरा निवासी श्री प्रदीप तिवारी की पुत्री दीपिका तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचकर जनपद मऊ के सहादतपुरा निवासी श्री प्रदीप तिवारी की पुत्री दीपिका तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री ने चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में विस्तार से चर्चा की और बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए।

हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से झुलसी थीं दीपिका

गौरतलब है कि गत दिनों मऊ जनपद के सहादतपुरा निवासी दीपिका तिवारी एक दुर्घटना के दौरान हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई थीं। घटना के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत बेहतर उपचार के लिए लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है।

परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

अस्पताल पहुंचे ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दीपिका के माता-पिता से मुलाकात की और उन्हें इस कठिन समय में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि दीपिका के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार तथा व्यक्तिगत स्तर पर उनकी हरसंभव सहायता की जाएगी। उन्होंने चिकित्सकों से पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ दीपिका का इलाज जारी रखने को कहा तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.