सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं ‘धरतीपुत्र’ के नाम से प्रख्यात पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर जनपद के बाँसी नरकटहा स्थित कैंप कार्यालय पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं ‘धरतीपुत्र’ के नाम से प्रख्यात पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर जनपद के बाँसी नरकटहा स्थित कैंप कार्यालय पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में भारी जनसैलाब उमड़ा और सैकड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने नम आंखों से अपनेप्रिय नेता को याद किया।
संयुक्त रूप से हुआ कार्यक्रम का नेतृत्व
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बाँसी नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष इद्रीश पटवारी और वर्तमान अध्यक्ष चमन आरा के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी उपस्थित लोगों ने नेताजी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
“धरतीपुत्र के विचारों को मिटाया नहीं जा सकता”
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष इद्रीश पटवारी ने गरजते हुए कहा कि “नेताजी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक महान विचारधारा थे। उन्होंने संसद से लेकर सड़क तक हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और पिछड़ों की आवाज को बुलंद किया। आज भले ही वे हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष और उनके विचार हर समाजवादी कार्यकर्ता के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे। बाँसी की आवाम नेताजी के समाजवादी आंदोलन को कभी भी झुकने नहीं देगी।”
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में “धरतीपुत्र अमर रहें” और “नेताजी अमर रहें” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा माहौल पूरी तरह से समाजवादी रंग में रंग गया।
इस श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से विभिन्न वार्डों के सभासदगण, सपा के वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय आम नागरिक मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












