गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्तीनगर फेज एक स्थित एक मकान में घरेलू गैस सिलेंडर की खराबी ठीक करते समय हुई असावधानी के चलते बड़ा हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्तीनगर फेज एक स्थित एक मकान में घरेलू गैस सिलेंडर की खराबी ठीक करते समय हुई असावधानी के चलते बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर से हो रहे गैस रिसाव की जांच के दौरान लाइटर जलाते ही अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आकर बुजुर्ग दंपती समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में सिलेंडर ठीक करने पहुंचा गैस एजेंसी का हॉकर भी शामिल है।
सिलेंडर ठीक करते समय हुआ हादसा
घटना शनिवार सुबह 11 बजे राप्तीनगर फेज एक स्थित मकान संख्या LIG-156 की है। यहां रहने वाले 75 वर्षीय रंजन दास के घरेलू गैस सिलेंडर में कुछ समस्या आ रही थी। इसे ठीक कराने के लिए उन्होंने गैस एजेंसी के हॉकर 40 वर्षीय इंद्रेश को बुलाया था। हॉकर जब सिलेंडर की मरम्मत कर रहा था, उसी दौरान गैस रिसाव की जांच के लिए जैसे ही लाइटर जलाया गया, आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
हादसे में ये लोग हुए झुलस
इस दुर्घटना में रंजन दास, उनकी 70 वर्षीय पत्नी जया दास, हरसेवकपुर निवासी 65 वर्षीय दशावती देवी (जो घटना के समय घर पर मौजूद थीं) तथा सिलेंडर ठीक कर रहे हॉकर इंद्रेश के हाथ झुलस गए। परिजनों ने तुरंत सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
घर में आग लगने की सूचना मिलते ही शाहपुर थाने की पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग बुझाने में मदद की और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में तीन घायलों का उपचार चल रहा है, जबकि हॉकर इंद्रेश का इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












