सोनौली पुलिस की सराहनीय पहल: रास्ता भटका मूक-बधिर युवक कोतवाली परिसर में मिला, परिजनों की तलाश जारी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोनौली कोतवाली के मुख्य द्वार पर शनिवार दोपहर करीब 01:00 बजे एक युवक लावारिस हालत में घूमता मिला। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि युवक मूक-बधिर बोलने में असमर्थ है और रास्ता भटक गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोनौली कोतवाली के मुख्य द्वार पर शनिवार दोपहर करीब 01:00 बजे एक युवक लावारिस हालत में घूमता मिला। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि युवक मूक-बधिर बोलने में असमर्थ है और रास्ता भटक गया है।

युवक की सुरक्षा के दृष्टिगत की गई जांच में उसके पास से पहचान संबंधी दस्तावेज प्राप्त हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का नाम विजय (उम्र लगभग 27 वर्ष), पिता का नाम श्री राजेन्द्र तथा पता ग्राम हाता वेला हरैया, पोस्ट बृजमनगंज, जनपद महराजगंज दर्ज है। युवक ने ग्रे-गुलाबी स्वेटशर्ट, फौजी प्रिंट लोअर और सिर पर कैप पहन रखी है।

सोनौली पुलिस ने युवक को सुरक्षित अपनी देखरेख में रखा है। यदि किसी ग्रामीण या बृजमनगंज थाना क्षेत्र के परिजनों द्वारा इसकी तलाश की जा रही हो, तो कृपया तत्काल सोनौली कोतवाली से संपर्क करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.