महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल से ठूठीबारी मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। सिरौली गांव के समीप तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की हुई जोरदार भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल से ठूठीबारी मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। सिरौली गांव के समीप तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की हुई जोरदार भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घायलों को पहुंचाया गया सीएचसी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने एक युवक कुंदन (18 वर्ष) पुत्र सुदामा, निवासी पतौना (थाना क्षेत्र निचलौल) की हालत बेहद गंभीर बताई। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
ये हैं अन्य घायल
इस सड़क दुर्घटना में घायल अन्य दो युवकों की पहचान अमन यादव (25 वर्ष) पुत्र केदारनाथ यादव और शिवराज यादव (16 वर्ष) पुत्र राम आशीष यादव के रूप में हुई है। ये दोनों घायल युवक निचलौल थाना क्षेत्र के ही ग्राम सभा बढ़पुरवा के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल सीएचसी निचलौल में दोनों का इलाज जारी है।
मऊ: आलू की खेती के लिए उद्यान विभाग दे रहा है 10 हजार तक अनुदान; ऐसे उठाएं योजनाओं का लाभ
https://t.co/cGE09QvKyT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2026












