महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी को कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद शुक्रवार को पहली बार महराजगंज जिले के परतावल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी को कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद शुक्रवार को पहली बार महराजगंज जिले के परतावल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नवीन चंद्र त्रिपाठी और हरिश्चंद्र पटेल उर्फ उमेश पटेल के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
विधायक वीरेंद्र चौधरी के परतावल पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने उनके कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर खुशी जताते हुए इसे पार्टी के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया।
स्वागत कार्यक्रम में जेपी पटेल, रविंद्र सिंह, उदयभान, बजरंगी सिंह, अरुण पांडेय, अब्दुल गनी, तामेश्वर नाथ पांडेय, आनंद सिंह, सुधीर पांडेय, विमलेश, राजकुमार चौधरी और अजय द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मऊ: आलू की खेती के लिए उद्यान विभाग दे रहा है 10 हजार तक अनुदान; ऐसे उठाएं योजनाओं का लाभ
https://t.co/cGE09QvKyT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2026











