सहजनवां: पांच दिन से लापता मजदूर का आमी नदी में मिला शव; परिजनों में कोहराम

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के भरपही गांव के सीवान से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पांच दिनों से लापता एक 65 वर्षीय बुजुर्ग मजदूर का शव आमी नदी में उतराता हुआ मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के भरपही गांव के सीवान से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पांच दिनों से लापता एक 65 वर्षीय बुजुर्ग मजदूर का शव आमी नदी में उतराता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मजदूरी करने निकले थे घर से

मृतक की पहचान संतकबीरनगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगल इकतीस, बेलदारी टोला निवासी लाल बहादुर (65 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे कृष्णदेव पुत्र लहुरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके चाचा लाल बहादुर गत 5 अक्टूबर को मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर खलीलाबाद कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

शुक्रवार शाम नदी में दिखा शव

शुक्रवार शाम करीब छह बजे स्थानीय ग्रामीणों ने भरपही गांव के पास आमी नदी में एक शव को उतराते हुए देखा। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सहजनवां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।

पुलिस चौकी क्षेत्र के अधिकारियों ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव की शिनाख्त कर ली गई है और अग्रिम विधिक कार्रवाई के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस अचानक हुई दुर्दिन घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.