महराजगंज

महराजगंज जनपद के आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना फरेंदा पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना फरेंदा पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और पुस्तकालयों लाइब्रेरियों का औचक निरीक्षण किया और वहां पुख्ता फायर सेफ्टी (अग्निशमन सुरक्षा) की गहनता से जांच की।
सुरक्षा मानकों की हुई गहन पड़ताल
निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने परिसरों में मौजूद अग्निशमन यंत्रों, आपातकालीन निकास द्वारों एग्जिट गेट, बिजली की वायरिंग व्यवस्था और अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। इस दौरान जिन संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों या व्यवस्थाओं में कमियां पाई गईं, उन्हें पुलिस अधिकारियों द्वारा कड़ी हिदायत दी गई। प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि वे तत्काल प्रभाव से सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा कि छात्र-छात्राओं और नागरिकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करना अनिवार्य है।
इस विशेष सुरक्षा अभियान के दौरान थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह सहित कई अन्य पुलिसकर्मी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मऊ: आलू की खेती के लिए उद्यान विभाग दे रहा है 10 हजार तक अनुदान; ऐसे उठाएं योजनाओं का लाभ
https://t.co/cGE09QvKyT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2026












