मऊ

मऊ जनपद के नगर क्षेत्र के सादतपुरा चर्च कंपाउंड में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब डायल 112 पर एक व्यक्ति ने गोली चलने और दो लोगों की निर्मम हत्या किए जाने की सनसनीखेज सूचना दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के नगर क्षेत्र के सादतपुरा चर्च कंपाउंड में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब डायल 112 पर एक व्यक्ति ने गोली चलने और दो लोगों की निर्मम हत्या किए जाने की सनसनीखेज सूचना दी। इस सूचना से पुलिस महकमे में तत्काल अफरा-तफरी मच गई और प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया।
पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारी
सूचना मिलते ही सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह और नगर कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह समेत भारी पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चर्च कंपाउंड और आसपास के पूरे इलाके की सघन तलाशी ली।
जांच में पूरी तरह फर्जी साबित हुई सूचना
मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने बारीकी से छानबीन की, तो गोली चलने या किसी भी प्रकार की हत्या का कोई सबूत नहीं मिला। स्थानीय लोगों और दुकानदारों से पूछताछ करने पर भी ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई। जब पुलिस ने सूचना देने वाले (कॉलर) की पड़ताल की, तो पता चला कि ‘राजेश सिंह उर्फ बड़े’ नामक व्यक्ति ने पूरी तरह फर्जी और भ्रामक सूचना दी थी।
कॉलर के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुमराह करने और अनावश्यक रूप से अफरा-तफरी फैलाने के लिए झूठी सूचना दी गई थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए झूठी सूचना देने वाले कॉलर के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
मऊ: आलू की खेती के लिए उद्यान विभाग दे रहा है 10 हजार तक अनुदान; ऐसे उठाएं योजनाओं का लाभ
https://t.co/cGE09QvKyT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2026












