महराजगंज

भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कस्टम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कस्टम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। सोनौली सीमा क्षेत्र के श्यामकाट-जसवल के पास से सुरक्षा एजेंसियों ने भारी मात्रा में अवैध रूप से लाए जा रहे कद्दू के बीजों की बड़ी खेप पकड़ी है। जब्त किए गए कद्दू के बीजों की कुल मात्रा लगभग 10 टन 10,000 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।
पगडंडियों के रास्ते की जा रही थी तस्करी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपाल के रास्ते से पगडंडियों और गुप्त मार्गों का इस्तेमाल कर इन कद्दू के बीजों को भारत लाकर देश के बड़े शहरों की मंडियों तक खपाने की योजना बनाई जा रही थी। सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी की इस बड़ी कोशिश की भनक लगते ही सतर्क सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस अवैध खेप को अपने कब्जे में ले लिया। सीमा पर हुई इस बड़ी कार्रवाई से तस्करों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
मुख्य सरगनाओं की तलाश में जुटी टीमें
कस्टम विभाग ने जब्त की गई पूरी खेप को अपने कब्जे में लेकर ‘कस्टम एक्ट’ और अन्य सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय पुलिस और कस्टम की खुफिया टीमें मिलकर इस पूरे तस्करी नेटवर्क को खंगालने में जुट गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध सिंडिकेट के मुख्य सरगना और इसमें संलिप्त अन्य लोगों की पहचान की जा रही है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इस सफल कार्रवाई के बाद अब जांच एजेंसियों की पैनी नजर सीमा पार से संचालित होने वाले इस तरह के अन्य तस्करी नेटवर्क्स और उसमें शामिल चेहरों पर टिकी हुई है।
मऊ: आलू की खेती के लिए उद्यान विभाग दे रहा है 10 हजार तक अनुदान; ऐसे उठाएं योजनाओं का लाभ
https://t.co/cGE09QvKyT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2026












