महराजगंज

महराजगंज छात्र-छात्राओं की स्कूल और कॉलेज की यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए महराजगंज यातायात पुलिस ने शुक्रवार को एक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज छात्र-छात्राओं की स्कूल और कॉलेज की यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए महराजगंज यातायात पुलिस ने शुक्रवार को एक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के दिशा-निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली वाहनों के सुरक्षा मानकों और फिटनेस की जांच करना था।
खामियां मिलने पर वाहनों पर कार्रवाई
चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के वाहनों के कागजात, परमिट, और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की। इस दौरान तय मानकों का उल्लंघन करने और आवश्यक खामियां पाए जाने पर कुल 5 स्कूली वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए इन वाहनों से कुल 10,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला।
प्रशासन की अपील
कार्रवाई के बाद यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और स्कूल-कॉलेज प्रबंधन को सख्त हिदायत दी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि बच्चों की जान की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए सभी स्कूल संचालक और चालक निर्धारित यातायात नियमों एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें, ताकि विद्यार्थियों की आवाजाही पूरी तरह सुरक्षित बनी रहे।
मऊ: आलू की खेती के लिए उद्यान विभाग दे रहा है 10 हजार तक अनुदान; ऐसे उठाएं योजनाओं का लाभ
https://t.co/cGE09QvKyT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2026












