महराजगंज

महराजगंज जनपद में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के कई वरिष्ठ और सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य, शिक्षा और सिसवा में तहसील की पुरजोर मांग
स्वागत समारोह के दौरान जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में महराजगंज की जमीनी जरूरतों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा सिसवा में नए तहसील की स्थापना करना अति आवश्यक है। इन जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन मांगों पर उचित प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करने के लिए विवश होगी।
युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने पर जोर
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाना और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करना है। इसी सोच और नीति के तहत आगामी चुनावों में सिसवा विधानसभा क्षेत्र से युवा नेता दीपक द्विवेदी को पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए अपना संघर्ष निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
मऊ: आलू की खेती के लिए उद्यान विभाग दे रहा है 10 हजार तक अनुदान; ऐसे उठाएं योजनाओं का लाभ
https://t.co/cGE09QvKyT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2026












