महराजगंज

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र में घर का टिनशेड तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र में घर का टिनशेड तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, घरेलू सामान और नकदी सहित अन्य वस्तुएं बरामद कर ली हैं।
क्या है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया निवासी सहीबून निशा पत्नी इस्तफाक हुसैन ने 8 अक्टूबर को थाने पर तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 7 और 8 अक्टूबर की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने उनके घर का टिनशेड तोड़कर प्रेस, थर्मस, तीन मोबाइल फोन, मिक्सर, चावल से भरी बाल्टी, गुल्लक, एटीएम कार्ड और पासबुक में रखे 3,000 रुपये नकद समेत अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।
मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार
विवेचना के दौरान घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम खजुरिया निवासी राज कुमार पुत्र जयप्रकाश (26 वर्ष) को चिह्नित किया। पुलिस ने 8 अक्टूबर को उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुआ सारा सामान बरामद कर लिया।
बरामद सामान का विवरण
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से
जीपस कंपनी की प्रेस और आरआर कंपनी का वाटर हीटर
बजाज कंपनी का मिक्सर व एक मोटर
इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और एचपी कंपनी का लैपटॉप चार्जर
लगभग 15 किलोग्राम चावल और पांच फाइबर की थालियां
थर्मस, बच्चों के खिलौने और 190 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राज कुमार के खिलाफ चौक थाने में वर्ष 2024 में चोरी का एक मुकदमा, वर्ष 2026 में आर्म्स एक्ट और चोरी से संबंधित दो अन्य मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर ली है।
इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनीष पटेल, उपनिरीक्षक शिवम सिंह, उपनिरीक्षक अंकित राय, आरक्षी चन्द्रप्रकाश यादव, अभय कुमार सिंह और राजेश चौहान शामिल रहे।
मऊ: आलू की खेती के लिए उद्यान विभाग दे रहा है 10 हजार तक अनुदान; ऐसे उठाएं योजनाओं का लाभ
https://t.co/cGE09QvKyT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2026












