सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार रेलवे स्टेशन के पास रेलवे विभाग की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार रेलवे स्टेशन के पास रेलवे विभाग की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस बल की भारी मौजूदगी के बीच रेलवे विभाग ने दो बुलडोजर लगाकर दर्जनों अवैध दुकानों और मकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
कुछ दिन पहले जारी किए गए थे नोटिस
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रेलवे प्रशासन द्वारा कुछ दिन पूर्व ही रेलवे भूमि पर बने अवैध मकानों, दुकानों, पानी की टंकियों और ठेलों को खुद ही हटाने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। रेलवे विभाग ने इसके लिए 9 और 10 अक्टूबर की तारीख अतिक्रमण हटाने हेतु निर्धारित की थी।
निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने पर चली कार्रवाई
विभाग द्वारा दी गई समय-सीमा के भीतर जब लोगों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया, तब रेलवे प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए शुक्रवार को यह ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू की। इस दौरान किसी भी प्रकार के हंगामे या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहा। रेलवे की इस बड़ी कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।
मऊ: आलू की खेती के लिए उद्यान विभाग दे रहा है 10 हजार तक अनुदान; ऐसे उठाएं योजनाओं का लाभ
https://t.co/cGE09QvKyT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2026












