बुलंदशहर: पूसा संस्थान द्वारा किसानों के लिए कृषि जागरूकता एवं बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित; 300 किसानों को मिले उन्नत बीज

बुलंदशहर

भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान , पूसा, नई दिल्ली की ओर से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान , पूसा, नई दिल्ली की ओर से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत बुद्धपुर, मुमरेजपुर, दारापुर, सालवानपुर और कुतुबपुर के अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लगभग 300 किसानों को गेहूं और सरसों के उन्नत बीज वितरित किए गए।

वैज्ञानिकों ने दी आधुनिक खेती और जैविक कृषि की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सोमन पाल और डॉ. अरनवर राम ने शिरकत की। वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक खेती की बारीकियों और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने फसलों की पैदावार बढ़ाने, उन्नत कृषि विधियों को अपनाने तथा कृषि उत्पादन में सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिससे किसानों को भविष्य में बेहतर परिणाम मिल सकें।

किसानों के चेहरों पर लौटी खुशी

उन्नत बीज और कृषि की आधुनिक तकनीक पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे। स्थानीय किसानों ने इस सराहनीय पहल के लिए पूसा संस्थान के वैज्ञानिकों और क्षेत्र के ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम उनके लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं।

इस अवसर पर मुमरेजपुर के ग्राम प्रधान पति डॉ. भीमप्रकाश, दारापुर के ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार और कुतुबपुर के ग्राम प्रधान अश्वीस सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और किसान मौजूद रहे। किसानों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे कृषि जागरूकता और बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे, जिससे खेती-किसानी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.