जौनपुर

जौनपुर जनपद के केराकत तहसील क्षेत्र अंतर्गत पसेवा गांव के युवा प्रतिभाशाली क्रिकेटर शशांक यादव ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर उत्तर प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह बना ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के केराकत तहसील क्षेत्र अंतर्गत पसेवा गांव के युवा प्रतिभाशाली क्रिकेटर शशांक यादव ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर उत्तर प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह बना ली है। आगामी ‘वीनू मांकड़ ट्रॉफी’ के लिए उनके चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, शशांक यादव ने नोएडा में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट कैंप में अपने खेल का बेहतरीन जौहर दिखाया था। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर चयनकर्ताओं ने उन्हें यूपी अंडर-19 टीम में शामिल किया है। फिलहाल शशांक पुडुचेरी में टीम के साथ मौजूद हैं और आगामी मुकाबलों की तैयारियों में जुटे हैं।
उनकी इस उपलब्धि से पिता राजेश यादव, चाचा रमेश यादव व राजबहादुर यादव समेत पूरे परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मऊ: आलू की खेती के लिए उद्यान विभाग दे रहा है 10 हजार तक अनुदान; ऐसे उठाएं योजनाओं का लाभ
https://t.co/cGE09QvKyT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2026












