सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में गुमशुदा और बिछड़े लोगों को उनके परिवारों से मिलाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में गुमशुदा और बिछड़े लोगों को उनके परिवारों से मिलाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर लिया और सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करते हुए उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी शोहरतगढ़ शेषमणि पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को थाना क्षेत्र में दर्ज गुमशुदगी (नंबर-35/2026) से संबंधित मामले में तेजी से छानबीन की।
सकुशल बरामदगी और परिजनों को सुपुर्दगी
पुलिस टीम ने तकनीकी मदद और अथक प्रयास से गुमशुदा महिला 26 वर्षीया लक्ष्मी (पत्नी पटेश्वरी, निवासी- डोहरिया खुर्द, थाना शोहरतगढ़) को सकुशल ढूंढ निकाला। पूछताछ और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को उसकी इच्छा और सहमति के अनुसार उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया। बेटी/बहू के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है और शोहरतगढ़ पुलिस की इस संवेदनशीलता व त्वरित कार्रवाई कीै दिल से सराहना की है।
इस सराहनीय बरामदगी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामबदन यादव और महिला कांस्टेबल अनिता शामिल रहीं।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












