सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील शोहरतगढ़ के विकास खंड बढ़नी अंतर्गत ग्राम पंचायत तौलिहवा के टोला राजा कोहा उर्फ प्रतापपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय इटहिया में भारी बारिश के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील शोहरतगढ़ के विकास खंड बढ़नी अंतर्गत ग्राम पंचायत तौलिहवा के टोला राजा कोहा उर्फ प्रतापपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय इटहिया में भारी बारिश के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लगातार हो रही बरसात के कारण स्कूल की बाउंड्री वॉल भरभराकर गिर गई। इसके साथ ही विद्यालय की अन्य दीवारें, छत और बीम भी पूरी तरह जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं, जिससे कभी भी कोई अनहोनी होने की आशंका बनी हुई है।
प्रशासन को दी गई सूचना, नव निर्माण की मांग
विद्यालय की बाउंड्री वॉल गिरने के मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुनीता और प्रधानाध्यापक सुरेश ने संयुक्त रूप से खंड शिक्षा अधिकारी बढ़नी को पत्र लिखकर पूरे हालात से अवगत कराया है।
स्कूल की जर्जर हालत और बाउंड्री गिरने की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों के अभिभावकों में गहरी चिंता फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल भवन और छत पूरी तरह से जर्जर और कमजोर हो चुके हैं, जिससे यहां पढ़ने आने वाले नौनिहालों की जान पर हर वक्त खतरा मंडराता रहता है। ग्रामीणों व विद्यालय परिवार ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से जोरदार मांग की है कि किसी बड़े हादसे के होने से पहले स्कूल भवन का नए सिरे से जीर्णोद्धार या पुनर्निर्माण कराया जाए।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












