सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र इटवा के ब्लॉक भनवापुर सभागार में आज सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत सेवा सेतु अभियान’ का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र इटवा के ब्लॉक भनवापुर सभागार में आज सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत सेवा सेतु अभियान’ का भव्य आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर नागरिकों को संबोधित किया और लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।
डॉ. द्विवेदी ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। संगठित अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और ‘मिशन शक्ति’ के जरिए महिला सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने बताया कि पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे समेत कई विकास कार्यों से इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर हुआ है। गरीबों को फ्री राशन, पीएम आवास, उज्ज्वला योजना का लाभ मिल रहा है। किसानों की कर्ज माफी, सम्मान निधि और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से युवाओं को रोजगार मिला है। इस दौरान उन्होंने जनता से योजनाओं का अधिक लाभ उठाने की अपील की।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












