महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक फुर्सतपुर बाजार में पक्की सड़क और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक फुर्सतपुर बाजार में पक्की सड़क और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा है। मूलभूत सुविधाओं से वंचित इस बाजार के सैकड़ों ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने पर बैठने से पहले ग्रामीणों ने बाजार में एक रोषपूर्ण जुलूस निकाला और जिला प्रशासन तथा वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
समस्या का स्थायी समाधान होने तक जारी रहेगा आंदोलन
धरने का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी ने बताया कि फुर्सतपुर जनपद के प्राचीन बाजारों में शुमार है, लेकिन यह क्षेत्र दशकों से घोर उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इस बाजार की वन विभाग द्वारा हर साल लाखों रुपये में नीलामी की जाती है, इसके बावजूद यहां की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। बाजार में न तो पक्की सड़क है और न ही गंदे पानी की निकासी के लिए कोई नाली बनी है।
जलभराव और कीचड़ से आम जनजीवन बेहाल
स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन ने बताया कि बारिश के दिनों में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण पूरा बाजार जलभराव की चपेट में आ जाता है। कीचड़ और गंदे पानी के बीच दुकानदारों, राहगीरों और आसपास के दर्जनों गांवों से आने वाले लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। आखिरकार मजबूर होकर ग्रामीणों को अनिश्चितकालीन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक फुर्सतपुर बाजार में पक्की सड़क और नाली निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता, तब तक उनका यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
धरने में प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन और धरने में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मौर्य, सुल्ताना साहनी, अंगद चौहान, अर्जुन गौंड, लौहर गुप्ता, गणेश गौंड, अनूप भारती, अली हुसैन, सोनू अग्रहरी, जितेंद्र चौहान, दीपक वर्मा, राकेश चौहान, चंद्रभान, पुजारी, शैलेंद्र, दुर्गेश, ईश्वर, वीरेंद्र मौर्य, मोहन जायसवाल, गणेश चौहान, और मुनीब पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












